महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की नई दिशा है मिशन शक्ति
मिशन शक्ति फेज 5.0 महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल है। जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित...

चित्रकूट। मिशन शक्ति फेज 5.0 महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल है। जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष नीलम देवी, मुख्य महिला आरक्षी लता ने ग्राम लोढवारा, थाना रैपुरा में एसआई सुभाष राम, महिला आरक्षी दीक्षा ने लालापुर मंदिर रैपुरा, थाना मऊ में महिला आरक्षी पल्लवी ने आनंदी माता मंदिर, थाना सरधुवा मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पंचायत अर्की सहित जिले की समस्त एण्टी रोमियों टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं, छात्र, छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में जागरुक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। जन जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम, प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इस दौरान महिलाओं, बेटियो को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इस मौके पर महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बन्ध में
What's Your Reaction?






