चित्रकूट : मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

पहाड़ी कस्बे के पालेश्वनाथ इंटर कॉलेज में परिषदीय स्कूलों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ...

Nov 18, 2023 - 04:53
Nov 18, 2023 - 04:56
 0  28
चित्रकूट : मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

सौ अंक लेकर ओरा संकुल के प्रतिभागी प्रथम

चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे के पालेश्वनाथ इंटर कॉलेज में परिषदीय स्कूलों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। नांदिन संकुल के प्रतिभागी 100 नंबर लेकर प्रथम स्थान पर रहे। ओरा संकुल 69 अंक लेकर दूसरे व कलवारा संकुल 47 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। रैली का समापन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : जेआरएचआरयू में होगा दो दिवसीय रामायण महोत्सव

प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में देवल के कमलेश व बालिका वर्ग में खुशी व माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग में ओरा के छोटू व चकौंध की देविका चौंपियन रहे। इस मौके पर पालेश्वनाथ इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक रामनारायण साहू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : 22 नवंबर को राष्ट्रीय रामायण मेला में होगा आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0