दृष्टि संस्था में छह दृष्टिबाधित जोड़ों का कराया गया विवाह

जिला मुख्यालय स्थित दृष्टि संस्था में मंगलवार को छह दृष्टिबाधित जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया...

Jun 11, 2025 - 11:17
Jun 11, 2025 - 11:18
 0  37
दृष्टि संस्था में छह दृष्टिबाधित जोड़ों का कराया गया विवाह

चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित दृष्टि संस्था में मंगलवार को छह दृष्टिबाधित जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिनमें से पांच जोड़ों का विवाह हिंदू धर्म व एक जोड़े का विवाह क्रिश्चियन धर्म के रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

संस्था के संस्थापक शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि नेत्रहीन युवक-युवतियों के विवाह की समस्या को देखते हुए सन् 2001 में अखिल भारतीय दिव्यांगजन सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई। जिसके बाद लगातार बीते 25 वर्षों से दृष्टि संस्था द्वारा नेत्रहीनों के सामाजिक पुनर्वास एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि अभी तक संस्था द्वारा 204 जोड़ों का संस्था द्वारा विवाह कराया जा चुका है। जिनमें से अधिकांश जोड़े नौकरी पेशा हैं। साथ ह ीवह अपने परिवार के पालन कर्ता भी हैं। बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को संस्था में छह प्रज्ञा चक्षु युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें फतेहपुर की अरुणा का विवाह हमीरपुर के शिक्षक सुजान कुशवाहा के साथ, बांदा की रामलली का विवाह चित्रकूट के अरुण के साथ, जबलपुर की जया भारती का विवाह आगरा के विष्णु के साथ, जबलपुर की ही भारती का विवाह भावनगर गुजरात के बालकृष्ण के साथ, बिहार की काजल का विवाह दिल्ली के अमित के साथ और झारखंड की स्नेहलता तिग्गा का विवाह मुरैना के कालीचरण के साथ हुआ। बताया कि कार्यक्रम में पांच हिन्दू जोड़ों के साथ एक क्रिश्चियन जोड़े का विवाह भी क्रिश्चियन धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य आचार्य की भूमिका श्रवण गुप्ता ने निभाते हुए वैदिक रीति के अनुसार विवाह संपन्न कराया। इसके साथ ही सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को समाजसेवियों व संस्था के सदस्यों ने उपहार भेंट किए। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी बृजेश त्रिपाठी, संस्था के कोषाध्यक्ष पीडी गुप्ता, सदस्य अरुण कुमार, जवाहरलाल पटेल, वर्षा गुप्ता, शोभा गुप्ता, पंकज दुबे, बसंत लाल, रघुनाथ प्रसाद, राजेश शुक्ला, अरुण कुमार, रमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0