मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण
संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण राम कथा वाचक...
ग्रामीण क्षेत्र में उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा व्यवस्था की सराहना, डॉ. बी.के. जैन को दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट। संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण राम कथा वाचक एवं मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराज श्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं जानकी कुंड चिकित्सालय के विभिन्न विभागों, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), नेत्र वार्ड एवं अन्य प्रकल्पों का विस्तृत अवलोकन कराया गया।
चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखकर महाराज श्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि चित्रकूट जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतनी उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
भ्रमण के उपरांत महाराज श्री चिकित्सालय परिसर स्थित पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. बी. के. जैन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. जैन को मानव सेवा के लिए समर्पण और त्याग की अद्भुत मिसाल बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सेवा भाव के कारण ही यह चिकित्सालय आज विश्व स्तर पर पहचान बना चुका है।
इस अवसर पर सद्गुरु भगवान की शिष्या रमा बेन, दमयंती बेन, डॉ. इलेश जैन, उनकी धर्मपत्नी मौसम जैन, परिवारजन, ऊषा जैन सहित ट्रस्ट के अधिकारी, कर्मचारी एवं देशभर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
