किशोर अपचारियों को अच्छा नागरिक बनने को किया प्रेरित
उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति इलाहाबाद के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह...
जिला जज ने किशोर अपचारियों की दिनचर्या का लिया जायजा
चित्रकूट। उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति इलाहाबाद के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया।
जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोर अपचारियों से उनकी दिनचर्या के विषय में जानकारी प्राप्त की। बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम प्रातः जागकर योगा कराया जाता है। फिर नाश्ता, इसके बाद कक्षायें शुरू हो जाती हैं। इसके उपरान्त दोपहर का भोजन फिर डांस, म्यूजिक, संगीत आदि कक्षायें शुरू होती हैं। निरीक्षण के समय समस्त बाल अपचारी खाना खा रहे थे। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त बाल अपचारियों को शिक्षा की ओर ध्यान केन्द्रित किये जाने को प्रेरित किया गया तथा यह प्रेरणा दी गयी कि वह उनके द्वारा की गयी गलतियों को सुधारने एवं समाज में एक अच्छे व्यक्ति बनकर रहें। उन्होंने सम्बन्धित शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विशेष तकनीकि माध्यम से बाल अपचारियों को अग्रेजी भाषा पढना, लिखना एवं बोलना सिखाने के लिए विशेष प्रयास करना सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षण का कार्य कर रहे अध्यापकों को प्रत्येक बाल अपचारी की हालिस्टिक डेवलप्मेट रिपोर्ट बनाने के लिये तथा बच्चों की गतिविधियों पर सूक्ष्म नजर रखने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी कर्वी, अंशुमान यादव प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड, वीर सिंह संस्था प्रभारी राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, दीपक कुमार परामर्शदाता आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित समिति में राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज अध्यक्ष निरीक्षण समिति, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सदस्य, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सदस्य, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
