आईजीआरएस का कार्य देख रहे पुलिस कर्मियों को दी हिदायत

अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने जनसुनवाई आईजीआरएस का कार्य देख रहे थानों के पुलिस कर्मियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण...

Aug 27, 2025 - 10:16
Aug 27, 2025 - 10:16
 0  3
आईजीआरएस का कार्य देख रहे पुलिस कर्मियों को दी हिदायत

चित्रकूट। अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने जनसुनवाई आईजीआरएस का कार्य देख रहे थानों के पुलिस कर्मियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में मीटिंग की। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस पोर्टल पर प्राप्त जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। जनपद एवं थाना स्तर पर फीडबैक में सुधार के संबंध में भी निर्देशित किया गया। पोर्टल पर सही अपलोड करें। ताकि जनपद की स्थिति में सुधार हो। इस प्रणाली से नागरिकों को उनकी शिकायते दर्ज करने, ट्रैप करने और समाधान प्राप्त करने में सुविधा मिलती है। यह प्रणाली शासन व पुलिस के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने में सहायक है। इससे पुलिस के कार्यशैली में भी बदलाव आया है। सीएम डैसबोर्ड, डीआईजी, आईडी, डीएम व अन्य कई पोर्टल होते है। इस दौरान प्रदीप कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0