कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा के मानको का किया निरीक्षण

प्रभारी अग्निशमन केन्द्र कर्वी जयेन्द्र ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेन्टर में लगी भयानक आग के दृष्टिगत...

Jun 25, 2026 - 10:32
Jun 25, 2026 - 10:32
 0  3
कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा के मानको का किया निरीक्षण

चित्रकूट। प्रभारी अग्निशमन केन्द्र कर्वी जयेन्द्र ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेन्टर में लगी भयानक आग के दृष्टिगत तथा पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश के अनुपालन एवं डीएम, एसपी के निर्देशन में अग्निशमन सुरक्षा, बचाव, जागरूकता के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कोचिंगों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पवन कुमार त्यागी ने बुधवार को जनपद के विभिन्न कोचिंग सेन्टरों का निरीक्षण किया। अग्निसुरक्षा उपकरणों का रखरखाव, आग के खतरों को कम करने व किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित पलायन के दृष्टिकोण से जांच किया। कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। अग्निसुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। डिजिटल लाइब्रेरी एलआईसी तिराहा, फ्यूचर डेस्क लाइब्रेरी प्रयागराज रोड, न्यू विजन कम्प्यूटर इन्स्टीट्यूट ट्रॉफिक चौराह, अचीवर्स लाईब्रेरी आदि कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0