बाल कार्निवाल में संवासियों ने किया नाट्य मंचन

महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में राजकीय संप्रेशण गृह किशोर कर्वी में 10 से 14 नवम्बर तक आयोजित बाल...

Nov 11, 2024 - 04:24
Nov 11, 2024 - 04:27
 0  2
बाल कार्निवाल में संवासियों ने किया नाट्य मंचन

चित्रकूट। महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में राजकीय संप्रेशण गृह किशोर कर्वी में 10 से 14 नवम्बर तक आयोजित बाल कार्निवाल का उद्घाटन किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य शिवशंकर त्रिपाठी एवं सहायक अधीक्षक वीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। योगाचार्य संजय कुमार ने संवासियों को योगाभ्यास व ध्यान कराया। संवासियों ने नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया। यम, नियम के सत्य मार्ग पर चलने के लिए संवासियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार पटेल, सुरेश चन्द्र, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0