प्रभारी पैरवी कर शीघ्र दिलाएं सजा : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमों में शीघ्र सजा कराने के लिए पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर की गोष्ठी की...
पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी कर दिए निर्देश
चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमों में शीघ्र सजा कराने के लिए पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर की गोष्ठी की।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अक्षीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार तथा न्यायालय के कोर्ट मुहर्रिर के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस गोष्ठी में इस वर्ष में हुई पैरवी के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी एजेन्डा बिन्दुओं थाना काजलिस्ट रजिस्टर, दिनांकवार काजलिस्ट रजिस्टर, साक्षी उपस्थित रजिस्टर, पर्चा फैसला रजिस्टर, रजिस्टर आरोप तय 313 सीआरपीसी, निर्गत सम्मन दर्ज करने हेतु रजिस्टर, रिमाण्ड रजिस्टर एवं सम्मनध्वारण्टी रजिस्टर तैयार करने व प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चिन्हित मुकदमों में शेष बचे साक्षियों को जल्द से जल्द साक्ष्य उपस्थित कराने के लिए समस्त पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया गया। इस दौरान मॉनीटिरिंग सेल प्रभारी प्रभुनाथ यादव, कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकार उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
