विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा जानकी नेत्र चिकित्सालय, द हंस फाउंडेशन एवं डाबर इंडिया लिमिटेड...
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा जानकी नेत्र चिकित्सालय, द हंस फाउंडेशन एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से ग्राम अरछा बरेठी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरछा में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। जिससे यह आयोजन गांव के लिए वरदान साबित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान दिव्या त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री राखी चैबे ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन की प्रोग्राम ऑफिसर राधा विश्वकर्मा ने भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। लगभग सौ लोगों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए तथा 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर कर बस द्वारा भेजा गया। इसके अतिरिक्त डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की सामान्य बीमारियों, ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं को सुलभ कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान विगत 20 वर्षों से जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहें है। इस आयोजन में लवलेश सिंह पटेल, जगपालक सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, हर्षवर्धन सिंह ओम प्रकाश, आशीष वर्मा, प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी, सीताराम गुप्ता, अलख नारायण, बृजलाल सहित ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक सभासद शंकर प्रसाद यादव ने आभार व्यक्त किया। शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव को स्वस्थ एवं शिक्षित बनाना है। उन्होंने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का आग्रह किया । जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय टीम में उमाशंकर शुक्ल नेत्र सहायक, बृजेश यादव, दिलीप कुमार, विनय यादव, हंस फाउंडेशन की टीम से राधा शर्मा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, डा राहुल, फार्मासिस्ट गौरव त्रिपाठी, लैव टेक्नीशियन अनुराग, रीता गुप्ता, पायलट मनीष ने अपनी सेवाएं दी। आयोजन में लवलेश सिंह पटेल, जगपालक सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, हर्षवर्धन सिंह ओम प्रकाश आशीष वर्मा, प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी, सीताराम गुप्ता, अलख नारायण, बृजलाल सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
