वृद्धा आश्रम में लगाया गया स्वास्थ्य कैम्प, किया जागरुक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी के निर्देशानुसार वृद्धाश्रम विनायकपुर में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी के निर्देशानुसार वृद्धाश्रम विनायकपुर में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम के समस्त वृद्धजनो का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें फिजिशियन 20, ईएनटी 8, हड्डी 8, डेन्टल 2, नेत्र 5 (मोतियाबिन्द) एवं जनरल सर्जन के 4 मरीजो को उपचारित कर दवाओं का वितरण किया गया। मोतियाबिन्द के मरीजों को निःशुल्क आपरेशन कराये जाने को संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए सदर्भित किया गया। इस मौके पर वृद्धाश्रम संचालक प्रदीप कुमार मिश्रा, डा सन्तोष कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा मृदुल तिवारी ईएनटी सर्जन, डा नरेन्द्र देव पटेल मानसिक रोग विशेषज्ञ, डा सुजीत फिजिशियन, डा अरविन्द कुमार डेन्टल सर्जन, आरके सिंह एएमओ, संजय कुमार सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेत्र सहायक दिलीप कुमार मौजूद रहे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष कुमार ने बताया कि अनुचित खान-पान, अनियमित जीवनशैली एवं तनाव के कारण रोगियों की संख्या मे निरन्तर बढोत्तरी हो रही है। इसके रोकथाम के लिये जनमानस को अपनी दिनचर्या में सुधार एवं समय-समय पर अपने नजदीकी स्थापित स्वास्थ्य केन्द्र में जाँच कराते रहना चाहिए। इसी प्रकार डा सुजीत ने मधुमेह की रोकथाम, निदान और उपचार के प्रति जागरूक किया। डा नरेन्द्र देव पटेल ने मानसिक रोग के कारणों, बचाव, उपचार के बारे में बताया। डा साकिव अनवर ने वृद्धजनों को हीट वेव की जानकारी से अवगत कराया। समय पर ओआरएस एवं पानी का अधिक मात्रा में सेवन करते रहने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
