तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण

मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद चित्रकूट के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता...

Aug 13, 2026 - 17:18
Aug 13, 2026 - 17:30
 0  15
तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण

चित्रकूट। मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद चित्रकूट के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा आज गुरुवार को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा पटेल तिराहा, धनुष चौराहा होते हुए एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा एवं मंडल स्तर पर भी ‘हर घर तिरंगा’ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट का प्रभारी मंत्री होने के नाते इस गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध एवं अशांति की स्थिति के बीच भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी वैश्विक पहचान को मजबूत किया है। देश में जाति, धर्म एवं मजहब के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को सभी नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अनेक माताओं ने अपने पुत्र, बहनों ने अपने भाइयों तथा पत्नियों ने अपने पति खोए हैं। शहीदों के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

तिरंगा यात्रा में विधायक मऊ/मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिलाधिकारी  पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल एवं भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री  चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, दिनेश प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष  नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी  सुशील द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मऊ श्रीमती सुशीला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या त्रिपाठी सहित भाजपा के शक्ति प्रताप सिंह तोमर, विकास मिश्रा, राम सागर चतुर्वेदी, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, आनंद त्रिपाठी, श्री प्रमोद पटेल, श्रवण पटेल, श्री प्रकाश केसरवानी, रवि गुप्ता, शानू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पर्यटन विभाग के  संजय पांडेय, लव कुश एवं श्री दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0