खाद्य टीम ने एकत्र किए पांच नमूने, सरसों तेल सीज
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी...
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत जनपद में खाण सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कुल पांच नमूने जींच के लिए संग्रहित किये। 43 किग्रा सरसों तेल सीज किया गया। जिसमें खोही स्थित खाद्य प्रतिष्ठान चित्रकूट डेयरी उद्योग खाद्य कारोबारकर्ता मनीष त्रिवेदी से दो नमूना पनीर व मिश्रित दूध का संग्रहित किया गया। धनुष चौराहा स्थित खाद्य बनारसी स्वीट एण्ड रेस्टोरेण्ट खाद्य कारोबारकर्ता रिकु से एक नमूना खाद्य पदार्थ बर्फी का लिया। सीतापुर कर्वी स्थित प्रांशू डेयरी खारा कारोबारकर्ता नंद किशोर से एक नमूना पनीर का संग्रहित किया गया। मैकी मोड देऊधा मऊ स्थित केशरवानी किराना स्टोर से सरसों तेल का संग्रहित कर प्रयोगशाला जाच के लिए प्रेषित किया। मौके पर संदिग्ध टीन के डिब्बे में पैक किये गये 43 किग्रा सरसों तेल सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन होली पर्व के दृष्टिगत दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही घरेलू विधि से जाँच कर दिखाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
