घर से नाराज होकर निकले बेटे को पाकर पिता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण...

Jun 12, 2026 - 10:57
Jun 12, 2026 - 10:57
 0  25
घर से नाराज होकर निकले बेटे को पाकर पिता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन कर्वी के प्लेटफार्म पर उप्र पुलिस आरक्षी परीक्षा के दृष्टिगत गश्त के दौरान 17 वर्षीय युवक अकेले गुमशुम बैठा हुया दिखायी दिया। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ में बताया कि अमर सिंह वर्मा पुत्र शिवपूजन वर्मा निवासी ग्राम पहाडी बुजुर्ग घरवालों से नाराज होकर अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन का इन्तजार कर रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत युवक के परिजनों का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर तत्काल पिता को बुलाया गया। युवक को पिता के सुपुर्द किया गया। पुत्र को पाकर परिजनों चेहरो पर मुस्कान लौटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0