खेती की नवीनतम तकनीकी अपनाकर उत्पादन को बढ़ायें किसान : जाटव

विकसित कृषि संकल्प अभियान के मिशन अन्तर्गत गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में...

Jun 6, 2025 - 10:27
Jun 6, 2025 - 10:28
 0  6
खेती की नवीनतम तकनीकी अपनाकर उत्पादन को बढ़ायें किसान : जाटव

विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषकों को किया जागरुक, बांटे गए शरीफा के पौधे

चित्रकूट। विकसित कृषि संकल्प अभियान के मिशन अन्तर्गत गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में ब्लाक पहाड़ी के ग्राग उन्नायबन्ना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ने उपस्थित कृषकों को बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बताये गये नवीनतम कृषि तकनीकी एवं संचालित योजनाओं को अपनाकर लाभ प्राप्त करें और अपनी आय एवं फसल उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ायें। 

बताया गया कि सिलाई, बुनाई व छोटे-छोटे उद्योग से जुड़कर स्वारोजगार स्थापित करें। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सौ किसानों को शरीफा के पौधे रोपण के लिए वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपनी समस्यायें उठायी गयी। जिसका निराकरण मौके पर किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राजकुमार ने खरीफ मौसम में जुताई, बुवाई एवं खाद बीज व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत सभी किसान अपने फसल का बीगा करायें। जिससे विपरित गौराम में फसल में होने वाले क्षति का भरपाई की जा सके तथा किसान फार्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आईडी बनाने के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा केवीके गनीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरएस नेगी के द्वारा खरीफ मौसम के लिए तैयार की जाने वाली फसलों एवं नवीन कृषि तकनीकी के बारे में बताया। इस मौके पर अनिल सिंह निदेशक जन शिक्षण संस्थान, डॉ कमला शंकर शुक्ला, डॉ सतीष पाठक, उत्तम कुमार त्रिपाठी वैज्ञानिक केवीके, आदित्य भदौरिया, डॉ रंजीत सरोज, आकांक्षा सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, मनोज कुमार एडीओ सहकारिता, मुकेश कुमार आदि ने अपने विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम व कृषि में नवाचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0