विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर पीड़ितों को दिलाएं न्याय : एएसपी
एएसपी पीयूषकांत राय ने महिला थाना, साइबर थाना एवं क्राइम ब्रांच के विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की गहन...
महिला थाना, साइबर थाना एवं क्राइम ब्रांच के विवेचकों का किया अर्दली रूम
चित्रकूट। एएसपी पीयूषकांत राय ने महिला थाना, साइबर थाना एवं क्राइम ब्रांच के विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई, साइबर अपराध संबंधी प्रकरणों में तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का समुचित संकलन कर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई, हत्या, लूट, चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता देते हुए साक्ष्य के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने तथा विवेचना के दौरान वैज्ञानिक, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का नियमानुसार संकलन करते हुए विवेचना को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए। वांछित, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास करें। कहा कि न्यायालयी कार्यवाहियों का समयबद्ध अनुपालन, पीड़ितों से नियमित संवाद, विवेचना में लापरवाही न बरतने, अभिलेखों को अद्यतन रखें। लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। साथ ही अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ नाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
