पाइप बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण तत्काल सुनिश्चित करें : सीडीओ
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं...
चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चल रही तीन परियोजनाओं की प्रगति और कार्य के दौरान आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत तीन बड़ी पाइपलाइन परियोजनाओं पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है जिसमे सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना रू 213.59 करोड़ की लागत से 77 राजस्व ग्राम को लाभान्वित किया जाएगा। चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना रू 959.75 करोड की लागत से 300 राजस्व ग्राम को आच्छादित किया जाएगा। रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना रु 303.32 करोड़ की लागत से 78 राजस्व ग्रामों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थित्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि पाइप बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
समस्त योजनान्तर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान छतिग्रस्त की गई ग्राम की सड़कों को मानक अनुसार तत्काल रेस्टोरेशन कराया जाये एवं लोक निर्माण विभाग की अनुमति के उपरांत पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जाये एवं क्षतिग्रस्त की गई सड़कों पर संज्ञान लेते हुये प्राथमिकता पर तत्काल निस्तारण कराएं। फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं कार्यरत टीपीआई को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य में शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाकर अवशेष कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की हिदायत दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष भारती, सहायक अभियंता एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
