हटाया गया अतिक्रमण, 14 हजार 500 रुपए लगाया जुर्माना

डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशों के क्रम में कर्वी नगर को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी...

Apr 10, 2026 - 10:43
Apr 10, 2026 - 10:43
 0  7
हटाया गया अतिक्रमण, 14 हजार 500 रुपए लगाया जुर्माना

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशों के क्रम में कर्वी नगर को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस विभाग, तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों से अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट के माध्यम से चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शम्भू बाबू पेट्रोल पंप से स्टेशन रोड होते हुए धतुरहा चौराहा रेलवे क्रॉसिंग तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 15 अतिक्रमणकर्ताओं एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14,500 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही रोड पटरी पर रखे अतिक्रमित सामानों को जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान धतुराहा चौराहे के स्थानीय निवासियों द्वारा सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण की शिकायत की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी सब्जी विक्रेताओं को पुल के नीचे व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित किया जाए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरे नगर क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि सड़क, नाला एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अन्यथा जुर्माना एवं सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, नायब तहसीलदार मंगल यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय तथा कर्वी कोतवाल सहित भारी पुलिस एवं नगर पालिका की टीम उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0