20 दिन में बनवाएं क्षतिग्रस्त आडिटोरियम : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कार्यदाई संस्था...

Jun 11, 2026 - 10:50
Jun 11, 2026 - 10:51
 0  3
20 दिन में बनवाएं क्षतिग्रस्त आडिटोरियम : डीएम

निरीक्षण कर गठित की जांच समिति

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहे। क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए जांच आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का  निर्माण कार्य 20 दिन में पूर्ण कराएं। अन्यथा उनके व ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0