जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं क्षम्य

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की...

Mar 17, 2026 - 10:14
Mar 17, 2026 - 10:16
 0  4
जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं क्षम्य

22 मई से 23 जून तक होगी मकानों की गणना

चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्रशेखर द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16, 17 एवं 18 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, प्रपत्रों के सही भराव, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा जनगणना के नियमों व प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 देश के विकास की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। यह बताना आवश्यक है कि इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के निर्देशन में  प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स नवीन वर्मा व गीत श्रीवास्तव द्वारा अमित कुमार पटेल जिला प्रभारी जनगणना कार्य निदेशालय की देखरेख में संचालित इस प्रशिक्षण में मौजूद कुल 34 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लॉक व तहसील स्तर पर सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा तथा इन्हीं सुपरवाइजर द्वारा 22 मई से 30 जून के मध्य जनपद के समस्त मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया जाना है। 

प्रशिक्षण का डीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षण के गुणवत्ता की सराहना की गई। हितधारकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रही है। ऐसे में सभी फील्ड ट्रेनर्स का हैंड्सऑन प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स का उत्साहबर्द्धन करते हुए डीएम ने घोषणा किया कि अच्छे प्रशिक्षण के फलस्वरूप प्रशिक्षण के अंत में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, किंतु प्रशिक्षण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अमित कुमार पटेल जिला प्रभारी एवं नवीन वर्मा व गीत श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण जिला जनगणना अधिकारी एडीएम विरा चन्द्रशेखर तथा बीएसए वीके शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0