डीएम ने सरकारी भूमि का किया औचक निरीक्षण
जिले में सरकारी भूमि के संरक्षण और उनके समुचित विकास के क्रम में रविवार को डीएम पुलकित गर्ग ने बूढ़ा हनुमान मंदिर के समीप स्थित गाटा...
सीमांकन एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण के दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट। जिले में सरकारी भूमि के संरक्षण और उनके समुचित विकास के क्रम में रविवार को डीएम पुलकित गर्ग ने बूढ़ा हनुमान मंदिर के समीप स्थित गाटा संख्या 1357 का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भूखंड राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। डीएम ने भूमि की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व टीम को लगाकर उक्त गाटा संख्या की पैमाइश कराई जाए। भूमि का नजरी नक्शा तैयार करते हुए अग्रिम अतिक्रमण को रोकने के लिए अविलंब कटीले तारों से फेंसिंग कराई जाए। यह भूखंड अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल पर स्थित है। भविष्य में इस भूमि का उपयोग पर्यटन विकास अथवा जनोपयोगी परियोजनाओं के संचालन के लिए किया जाएगा। इसके पश्चात ग्राम रानीपुरभट स्थित गाटा संख्या 304 (तालाब) का भी निरीक्षण किया। तालाब की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तालाब की वृहद साफ सफाई कराई जाए। साथ ही ग्रामीण परिवेश को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसके सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार कर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, तहसीलदार कर्वी चन्द्रकांत तिवारी सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
