चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु, फूल-मालाएं पहनाकर दी गई भावभीनी विदाई

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को गल्ला मंडी परिसर में भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों, समाजसेवियों और...

May 23, 2026 - 10:49
May 23, 2026 - 10:49
 0  5
चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु, फूल-मालाएं पहनाकर दी गई भावभीनी विदाई

चित्रकूट। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को गल्ला मंडी परिसर में भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया।

चारधाम यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में गोरेलाल पुत्र रामाधार निवासी बघेलाबारी, ननकी पत्नी खेम सिंह निवासी सिद्धपुर चित्रकूट, रामभरोसा पांडेय पुत्र बालमुकुंद पांडेय निवासी तुर्रा अतर्रा, दीपा देवी पत्नी रामभरोसा पांडेय निवासी तुर्रा अतर्रा, दीपा देवी पत्नी स्वर्गीय बृजकिशोर पांडेय निवासी तुर्रा अतर्रा तथा सावित्री मिश्रा पत्नी अवधेश मिश्रा निवासी तुर्रा अतर्रा शामिल रहीं।

गल्ला मंडी परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने यात्रियों के सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए धार्मिक जयघोष लगाए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर समाजसेवी हीरापति पटेल, गुलजार पटेल, जानकी पटेल, राहुल सिंह, गनेश पटेल, बी.पी. पटेल, इरफान अली, शंकर यादव, गोरेलाल पटेल, धर्मेंद्र पटेल, हिमांशु पटेल, अंकित पटेल, बीरु सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सकुशल लौटने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0