श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान कर शिव जलाभिषेक के साथ लगाई कामदगिरि की परिक्रमा
सावन मास की हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तपोस्थली में मंदाकिनी तट पर स्नान कर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में...
हरियाली अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
चित्रकूट। सावन मास की हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तपोस्थली में मंदाकिनी तट पर स्नान कर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक किया। इसके बाद कामदनाथ मंदिर में मत्था टेक कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयकारो से धर्मजगनरी गुंजायमान रहा। किसानों ने फसल के लिए अच्छी बारिश की कामना की।
बुधवार को हरियाली अमावस्या में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का हुजूम चित्रकूट में उमड़ा। एक दिन पूर्व से ही आस्थावानों के धर्मनगरी पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। अर्द्धरात्रि से ही लोगों ने रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं का तांता कामदनाथ मंदिर पहुंचा। यहां भगवान कामदनाथ की पूजा अर्चना कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। किसानों ने अच्छी फसल के लिए बारिश की कामना की। किसानों ने बताया कि इस बार बारिश न होने के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही है।
मेला को संपन्न्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ड्यूटी में तैनात रहा। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। धर्मनगरी हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
