कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया याद
भारतरत्न एवं प्रथम कानून मंत्री भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं समाज सुधारक बाबा साहब डॉ भीमराव...
 
                                चित्रकूट। भारतरत्न एवं प्रथम कानून मंत्री भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं समाज सुधारक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई ! जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड सहित कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने एक समाज की कल्पना की थी। जहां हाशिए पर रहने वाले कमजोर तबके के लोगों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया था। इस मौके पर कुंज बिहारी भास्कर निवासी गढ़चपा मानिकपुर को जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की पट्टी पहनकर सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विजयमणि त्रिपाठी, सविता पाल, मानवेंद्र सिंह पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, अवधेश करवरिया, महेंद्र सिंह पटेल, शिव गुलाम वर्मा, चुनवाद प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, डॉ राकेश वर्मा, कृष्णराज सिंह, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            