डायट में दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस की उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रदत्त दिशा निर्देशों के क्रम में कक्षा एक में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित अधिगम लक्ष्यों की सम्प्राप्ति सुनिश्चित करने...

Mar 21, 2026 - 10:39
Mar 21, 2026 - 10:40
 0  12
डायट में दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस की उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन

चित्रकूट। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रदत्त दिशा निर्देशों के क्रम में कक्षा एक में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित अधिगम लक्ष्यों की सम्प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्या प्रवेश पर आधारित स्कूल रेडीनेस फेज के दूसरे चरण में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य बीके. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य नई शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप कक्षा एक में नवप्रवेशित बच्चों को पूर्व प्राथमिक से संबंधित भाषा, आरंभिक अंकीय दक्षता एवं पर्यावरण से संबंधित प्री कान्सेप्ट से अवगत कराते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य बीके शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में जोर दिया कि बाल्यकाल की शिक्षा ही भविष्य की नींव है। यदि प्री-प्राइमरी स्तर पर बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में होगा तो नई शिक्षा नीति व निपुण भारत का लक्ष्य स्वतः सिद्ध हो जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव ने बताया कि अक्सर बच्चे घर या आंगनवाड़ी के बाद अचानक स्कूल के अनुशासन से घबरा जाते हैं। फेस-2 कार्यक्रम के तहत उन्हें खेलकूद, कविताओं और कहानियों के जरिए स्कूल से जोड़ा जाता है। इससे बच्चों का स्कूल के प्रति डर खत्म होता है और वे शिक्षकों के साथ सहज महसूस करते हैं। कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों के कक्षा एक में प्रवेश से पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाने और पूर्व प्राथमिक स्तर की दक्षताओं के सीखने-सिखाने की अनुशंसा की गई है। ये दक्षताएं बच्चों को स्कूल में सीखने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करती हैं। बच्चों को औपचारिक शिक्षा में प्रवेश करने से पूर्व, विद्यालय पूर्व कौशलों को हासिल करने की आवश्यकता होती है। ये कौशल बच्चों को विभिन्न अवधारणाओं को समझने के लिए आधारभूत क्षमता की तरह कार्य करते हैं। इसके लिए स्कूल  रेडीनेस कार्यक्रम बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के संदर्भदाता गीत श्रीवास्तव, विराग शुक्ला, दीपक गुप्ता ने जनपद के नोडल शिक्षक संकुलों को दो दिवस में स्कूल रेड़ीनेस मैन्युअल व कैलेंडर पर विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रवक्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव सहित डायट प्रवक्ता, कर्मचारियों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0