एक अप्रैल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन जनपद मे 1 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान...
सीडीओ ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देष
चित्रकूट। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन जनपद मे 1 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल संचालन व कियान्वयन समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागो को शासन द्वारा प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार समस्त गतिविधियां ससमय कराने व माइक्रोप्लान समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। नगर विकास विभाग व पंचायतीराज विभाग को उच्च लार्वा घनत्त्व वाले क्षेत्रो मे नियमित रूप से साफ सफाई, कीटनाशक दवाओ का छिडकाव व फागिंग आदि का कार्य कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर बुखार के रोगियों, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियो व कुपोषित बच्चो आदि की जानकारियां एकत्रित करेंगी। साथ ही आशाओ द्वारा घर भ्रमण के दौरान आभा आईडी बनाने का कार्य व लू से बचाव की जानकारी दी जायेगी। बैठक मे सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डा जीआर रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी आरक सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल, जयशंकर गुप्ता, डा श्याम जाटव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
