जिला अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई, डाक्टर कक्षा...
तत्काल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
चित्रकूट। सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई, डाक्टर कक्षा, दवा वितरण काउंटर आदि व्यवस्थाएं देखी। डाक्टरों को चेताया कि बाहर की दवाएं कतई न लिखी जाए।
सीएमओ डा त्रिपाठी ने सीएमएस शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण आदि का निरीक्षण कर मरीजों के हाल जाने। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई का विशेष ध्यान रहे। बेडो में साफ चादरे बिछी होनी चाहिए। डाक्टरों से कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखे। ओपीडी में डाक्टर की मेज पर गंदा चादर व पीछे मरीज को देखने वाले मेज में गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएमएस को निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। फिजीशियन के कक्ष में बीपी मशीन की जर्जर हालत देख खुद चेकअप कराया, लेकिन मशीन खराब होने पर सख्त लहजे में मशीन बदलने के निर्देश दिए। चेताया कि प्राईवेट प्रैक्टिस करने वालों की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
