सीएचसी मानिकपुर का निरीक्षण कर सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जच्चा बच्चा वार्ड...

Aug 14, 2026 - 10:59
Aug 14, 2026 - 11:01
 0  2
सीएचसी मानिकपुर का निरीक्षण कर सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

चित्रकूट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जच्चा बच्चा वार्ड सहित अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने औषधि केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। दवाओं के सुरक्षित रखरखाव के लिए और एक्सपायरी डेट अंकित करने के बाद ही निर्गत करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। जननी सुरक्षा योजना के लाभाथियों से बात की और बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रत्येक दिन उपलब्ध है। सीएमओ ने ओपीडी और जांच संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए की सभी मरीजों कीे ओपीडी रजिस्टर में प्रत्येक डिटेल पठनीय रूप में लिखें। निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक ड्रेस में नहीं मिले। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करने की सख्त चेतावनी दी और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में उपलब्ध जन औषधि की दवाओं का उपयोग कराया जाए। दंत चिकित्सक को सभी उपकरणों को साफ और क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0