सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया पौधरोपण
शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण के लिए विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत ग्राम...
चित्रकूट। शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण के लिए विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर में जन चौपाल का आयोजन सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में किया गया।
जन चौपाल में विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से ग्रामीणों को संतृप्त करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभागों से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता के नियमों तथा आवेदन प्रक्रियाओं के संबंध में उपस्थित ग्राम पंचायत वासियों को विस्तृत एवं बिंदुवार जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस अवसर पर प्राप्त हुए समस्त प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह, ब्लाक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
