अमावस्या मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल की हुई ब्रीफिंग
चैत्र मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिण् मंदाकिनी भवन सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की...
चित्रकूट। चैत्र मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिण् मंदाकिनी भवन सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में मेला में तैनात पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की गई। एएसपी ने कहा कि पुलिस फोर्स ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराए। सभी अपर पुलिस अधिकारी हैंडसेट लाउड हेलर अवश्य प्राप्त कर लें। पुलिस जोनल प्रभारी अपने क्षेत्र का भ्रमण करके जिन प्वांइंट पर ड्यूटी लगी है वह समय से ड्यूटी करें। अगर कोई ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरते तो उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रेषित करें। पुलिस फोर्स को तीन जोन व 10 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, 13 थाना प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, 65 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 195 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 52 महिला कांस्टेबल, 3 निरीरक्षक, उपनिरीक्षक यातायात, 24 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल यातायात, 02 एसआई एलआईयू, 6 हेड कान्सटेबल कान्सटेबल एलआईयू, एक डॉग स्क्वायड, एक बीडीएस, एक एस चेक, पीएससी की एक कम्पनी फोर्स, एक प्लाटून फ्लड कम्पनी की डियूटी लगाई गई है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली एवं मेला में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
