भगवान भजनाश्रम की ओर से बढ़ती ठंड में गरीबों को बांटे गए कंबल

बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू किया गया है...

Dec 6, 2025 - 12:09
Dec 6, 2025 - 12:09
 0  7
भगवान भजनाश्रम की ओर से बढ़ती ठंड में गरीबों को बांटे गए कंबल

वृंदावन कॉलोनी सीतापुर में कमजोर समाज के लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

चित्रकूट। बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू किया गया है। समाज सेवा के लिए अग्रणी संस्था ने इस कड़ाके की ठंड में लगभग 101 ज़रूरतमंद लोगों को कंबल  बांटे गए। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में कंबलों का वितरण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ठंड में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम जो चलाया जा रहा है बहुत ही पुनीत कार्य है। 

जिसमें वृद्ध, दिव्यांग तथा अत्यंत गरीब परिवारों को विशेष रूप से शामिल किया गया। ठंड से बेहाल लोग गर्म कपड़े, टोपा ,मोजा, कंबल पाकर राहत महसूस करते दिखे और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

सीतापुर वृंदावन कॉलोनी में आयोजित  कार्यक्रम  में  गरीब परिवारों को कंबल बांटे गए। यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचे वृद्ध और जरूरतमंद लोग गर्म कपड़े पाकर प्रफुल्लित नजर आए। सर्दी से जूझ रहे गरीबों के लिए यह मदद काफी राहतकारी साबित हुई।

समाजसेवी केशव यादव ने कहा कि “गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हम सभी इसी सोंच के साथ बड़े दानदाताओं तथा आपसी सहयोग से कंबल और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।” 

संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि संस्था के संरक्षकों और सहयोगियों के प्रयास से पूरे जनपद में जहां भी गरीब बस्तियां हैं, वहां पहुंचकर कंबल वितरण किया जा रहा है। इस बड़े मानव सेवा कार्य में रघुवीर पाटोदिया प्रमोद चौधरी विजय कमल कुमार पंसारी अशोक रूप लता  अशोक चौधरी रवि भाई पटेल मालेगांव जयंती बाई भीम जी पटेल प्रीति आशीष पोद्दार नासिक सुभाष महाजन पुणे महावीर मोहता मालेगांव आशीष टिबडीलाल सुमन चौधरी मुंबई कमल संपत्ति देवी  रतन पाटोदिया मालेगांव आदि के  आर्थिक सहयोग से यह  सेवा कार्य चल रहा है। 


कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री मनोज तिवारी नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता राधे भाई समाजसेवी रामकृष्ण मौर्य सुमित यादव विष्णुकांत यादव, संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव, समाजसेवी एवं जनपद न्यायालय चित्रकूट केपूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद , सभासद शंकर प्रसाद  मौजूद रहे।सर्द मौसम में जरूरतमंदों के बीच इस तरह की पहल ने समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0