गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए किया कंबल वितरण
बढती ठंड के दृष्टिगत धर्मनगरी स्थित भगवान भजनाश्रम संस्था द्वारा गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चकला-चकौंध, पहाड़ी बुजुर्ग...
चित्रकूट। बढती ठंड के दृष्टिगत धर्मनगरी स्थित भगवान भजनाश्रम संस्था द्वारा गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चकला-चकौंध, पहाड़ी बुजुर्ग, खैरी पुरवा व नई दुनिया में 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।
चकला-चकौंध गांव में सत्यम यादव व सुरेंद्र सिंह कछवाह द्वारा गांव के गरीब वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया गया। पहाड़ी बुजुर्ग में राम भजन वर्मा द्वारा गरीबों को कंबल वितरित कराए गए। इसी क्रम में ग्राम अरछा बरेठी के खैरी पुरवा व नई दुनिया में समाजसेवी शंकर यादव के सहयोग से कंबल वितरण किया गया। साथ ही सरसों का तेल, चीनी, गर्म टोपा, मोजा आदि सामान का भी वितरण किया गया। इस दौरान समाजसेवी केशव यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा ईश्वर सेवा होती है, यही मानकर गरीबों को कंबल वितरण किया जा रहा है। बताया कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि ठंड से गरीबों को बचाने के लिए कंबल बांटे जा रहे हैं। बताया इसके बाद मानिकपुर के घाटा कोलान सहित अन्य आदिवासी बस्तियों में अन्न और कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। बुधवार को हुए कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी राजेन्द्र शर्मा, दिलीप अवस्थी, रघुवीर पटेरिया, प्रमोद चौधरी, विजय कमल, अशोक रूपलता सर्राफ, अशोक चौधरी, रवि भाई पटले, जयंती भाई भीमजी पटेल, प्रीति, आशीष पोद्दार, सुभाष महाजन, महावीर मोहता, टिबडीलाल, रतन पटौदिया, कमल सम्पति देवी सर्राफ आदि का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
