भारतरत्न नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी का हुआ शुभारंभ

दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय खेल परिसर में भारतरत्न नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी का सतना सांसद...

Jun 29, 2026 - 11:26
Jun 29, 2026 - 11:27
 0  3
भारतरत्न नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी का हुआ शुभारंभ

क्षेत्रीय प्रतिभाओं को खेल-तकनीकी प्रशिक्षण से मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय खेल परिसर में भारतरत्न नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी का सतना सांसद गणेश सिंह एवं दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने शुभारंभ किया।

सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के पूर्व छात्र प्रवीण तिवारी तथा उनकी अकादमी सदस्यों के प्रयासों से शुरू इस अकादमी का उद्देश्य चित्रकूट एवं आसपास के बच्चों, युवाओं और बालिकाओं को विशेषज्ञों और अनुभवी कोचों द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को खेल तकनीक, फिटनेस और रणनीतिक समझ को वैज्ञानिक तरीके से निखारने के साथ उनकी पहचान और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में ही ढूंढने के साथ उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करके भविष्य के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन के रूप में तैयार करना होगा। कार्यक्रम में बड़ा रामधाम मंदिर के महंत सियाराम दास महाराज, महात्मा गाँधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन, भाजपा नेत्री विनीता शिवहरे, राव प्रबल श्रीवास्तव, कार्तिकेय द्विवेदी सहित दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित, सचिव अपराजित शुक्ला, महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव एवं चित्रकूट के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0