पीएम सूर्यघर और सीएम युवा रोजगार के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋण : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट...

Mar 17, 2026 - 10:18
Mar 17, 2026 - 10:19
 0  4
पीएम सूर्यघर और सीएम युवा रोजगार के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋण : डीएम

100 बड़े बकाएदारो से ऋण वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में डीएम द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना की प्रगति बैंकवार समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसे बैंको जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है। उसमें सुधार किये जाने के निर्देश दिए। जनपद में कार्यरत प्राईवेट बैंकों द्वारा शासकीय ऋण योजनाओं में सहयोग न किये जाने पर शासकीय खातें इन बैंकों से हटाये जाने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया। इसी प्रकार वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा के दौरान कृषि क्षेत्र, उद्योग, कृषि उद्योग एवं सेवा क्षेत्रो में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कर सुधार लाए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक एक सप्ताह में सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त उद्योग केंद्र को बैंकों में लंबित आवेदनों में अनिवार्य रुप से कोटेशन इत्यादि दस्तावेज पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। जनपद के कृषि क्षेत्र में चिंताजनक स्तिथि को देखते हुए टाप 100 चिन्हित बकायेदारों के विरुद्ध जारी अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एलडीम अनुराग शर्मा ने बताया कि फंसे हुए कर्जे की समय से अदायगी करने से बैंक द्वारा संशाधनों की अगली पीढ़ी तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो पाती है। इसलिए आम जनमानस से अपील है कि बैंक द्वारा अपने लिए गये ऋणों का ससमय भुगतान करें। ताकि जनपद के सर्वागीण विकास के लिए सभी तक पूंजी की उपलब्धता का चक्र बना रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पील, एलडीएम अनुराग शर्मा, रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक सुधीर पांडेय, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त बैंको के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0