राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि...

Dec 6, 2025 - 11:58
Dec 6, 2025 - 12:03
 0  14
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

चित्रकूट। आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावान्यायाधिकरण पद्माकरमणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राममणि पाठक द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक के तत्वाधान में गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलिज कर्वी के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतिभाग करते हुये जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों में जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसके माध्यम से आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करते हुये आम जनमानस को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक व वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व व चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान व लघु आपराधिक वाद, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में लगी कोर्ट शुल्क भी वापस हो जाती है। साथ ही मुकदमें बाजी से छुटकारा जल्दी मिल जाता है, जिससे आर्थिक व्यय व समय की बचत होती है।

इस मौके पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रेनू मिश्रा, त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती, सिविल जज सी.डि. सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. इला चौधरी, सिविल जज (जू.डि.) सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शिनी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन अशोक कुमार गुप्ता, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक अनुराग शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, अधिवक्ता, पैरालीगल वालेण्टियर्स (अधिकार मित्र) आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0