राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी में चित्रकूट युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन प्रबंधक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया...
क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओ को मिला चित्रकूट युवा रत्न सम्मान
चित्रकूट। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी में चित्रकूट युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन प्रबंधक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में जनपद के युवा जो किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को दिशा प्रदान करने वाले, कंटेंट क्रिएटर्स तथा पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। राजा बुंदेला उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड, लोकेंद्र जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डा उदय प्रताप सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी पहाड़ी, महेंद्र पटेल बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी, नवल किशोर चौधरी अध्यक्ष बुंदेलखंड एडेड स्कूल एसोसिएशन तथा विप्रांश यादव कोषाध्यक्ष बुंदेलखंड एडेड स्कूल एसोसिएशन ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। फिर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी एवं मनोज त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर, और साल भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। फिर सभी चित्रकूट रत्नों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती वर्षा सिंह को शिक्षा क्षेत्र, डा रोहित सिंह चिकित्सा क्षेत्र, अजीत सिंह पर्यावरण क्षेत्र, आदर्श सिंह सरकारी सर्विस, अंकित सिंह योगा एवं फिटनेस, अविनाश राणा कला एवं फिल्म क्षेत्र, उत्कर्ष खरे खेल, प्रिंस सिंह खेल, विनोद केसरवानी व्यापार क्षेत्र तथा अनुराग शुक्ला व्यापार क्षेत्र को सम्मानित किया गया। इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार जन जन तक पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष से प्रारंभ इस कार्यक्रम को अगले सत्र से और अधिक वृहद रूप प्रदान किया जाएगा। उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड राजा बुंदेला ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यक्रम संयोजक सुनील की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में किसी कार्य को करने हेतु जन चेतना जाग्रत होती है। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
