एंटी रोमियो टीमो ने भ्रमण कर किया जागरुक
मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमे, शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल...

चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमे, शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामों में भ्रमण किया गया। महिलाओं, बालिकाओँ को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के अलावा जागरुकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया। सुरक्षा संबंधित सेवाएं, थानो में स्थापित महिला हेल्प डस्क के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित किए गए।
What's Your Reaction?






