अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, एसडीएम की रात में छापेमारी से मचा हड़कंप

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कर्वी तहसील क्षेत्र में नए तैनात एसडीएम अजय यादव...

Apr 30, 2026 - 11:26
Apr 30, 2026 - 11:26
 0  8
अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, एसडीएम की रात में छापेमारी से मचा हड़कंप

चित्रकूट। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कर्वी तहसील क्षेत्र में नए तैनात एसडीएम अजय यादव ने चार्ज संभालते ही सक्रियता दिखाते हुए रात में छापेमारी की, जिससे अवैध खनन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

एसडीएम अजय यादव ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्वी तहसील के ग्राम अशोह में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल एक टीम गठित की और देर रात छापेमारी के लिए रवाना हुए।

प्रशासनिक टीम को मौके पर देखकर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि मौके पर एक जेसीबी मशीन अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई। टीम ने मशीन को कब्जे में लेकर थाना पहाड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी समेत पहाड़ी थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

एसडीएम अजय यादव ने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0