श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं चल रही कावड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने धर्मनगरी के...
मातहतों को सतर्क व चौकस नजर बनाए रखने के दिए निर्देश
चित्रकूट। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं चल रही कावड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने धर्मनगरी के रामघाट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर, रामघाट’ एवं ’निर्मोही अखाड़ा’ का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान डीआईजी राजेश एस, एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी पीयूषकान्त राय एवं अन्य अधिकारीग मौजूद रहे।
एडीजी ने सर्वप्रथम मतगजेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से वार्ता की। मंदिर में की गई बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश, निकास द्वार, खोया पाया केंद्र एवं मेडिकल सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्ग पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात रामघाट क्षेत्र एवं निर्मोही अखाड़ा पहुंचकर कावड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर गोताखोरों, पीएसी एवं जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने तथा रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। सोशल मीडिया में अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
