भदई अमावस्या मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुख्य मुहूर्त आज

भाद्रपद अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पहले दिन करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई...

Aug 23, 2025 - 12:14
Aug 23, 2025 - 12:15
 0  3
भदई अमावस्या मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुख्य मुहूर्त आज

पांच दिवसीय मेला के पहले दिन करीब पांच लाख श्रद्धालुओ ने लगाई मां मंदाकिनी में डुबकी व कामदगिरि की परिक्रमा

चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पहले दिन करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अमावस्या मेला का मुख्य मुहुर्त शनिवार को है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या मेला क्षेत्र में बढ़ती ही जा रही है। 

मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं। इसको देखते हुए यूपी व एमपी का जिला प्रशासन सर्तक हो गया है। मेला क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। धर्मनगरी की भव्य सजावट भी की गई है। पांच दिवसीय भदई अमावस्या मेला में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान किया। मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक के बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। यहां से कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारो से धर्मनगरी गुंजायमन हो गई। जानकीकुड़, सती अनुसइया आश्रम, हनुमानधारा, भरतकूप तीर्थ स्थान में श्रद्धालुओ ने दर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0