अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश को 443 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग के लिए जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय...
चित्रकूट। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग के लिए जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, मऊ ब्लॉक स्थित मऊ प्रशिक्षण केंद्र, वशिष्ठ गुरुकुलम राजापुर, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। यह कोचिंग प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संचालित की जाती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कोचिंग से ऐसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा संसाधनों के अभाव में अपने कैरियर को बनाने में कठिनाइयों का अनुभव कर रहे हैं इस कोचिंग के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। प्रत्येक जनपद मुख्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग की कक्षाएं प्रतिदिन संचलित की जाती हैं। जनपद के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के विशेष प्रयास से निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय जिला पुस्तकालय के साथ-साथ जनपद के तीन तहसीलों में मऊ, मानिकपुर, राजापुर में भी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। मऊ मानिकपुर और राजापुर में एसएससी, जेईई, नीट जैसी परीक्षा की तैयारी निःशुल्क नियमित कक्षाओं के माध्यम से कराया जाएगा। अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए पांच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें राजकीय जिला पुस्तकालय में 94 छात्र, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 97, मऊ प्रशिक्षण केंद्र में 61, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में 72, वशिष्ठ गुरुकुलम में 99 छात्र, छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल 443 छात्र, छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमो के लिए प्रवेश परीक्षा दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
