प्रभावी शिक्षा प्रणाली बनाने को 16 बिन्दुओं पर हुई चर्चा

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने के लिए खण्ड शिक्षा...

May 1, 2026 - 10:49
May 1, 2026 - 10:49
 0  8
प्रभावी शिक्षा प्रणाली बनाने को 16 बिन्दुओं पर हुई चर्चा

विभागीय कार्यों की समीक्षा किए जाने के लिए हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक

चित्रकूट। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक शान्ती देवी इण्टर कॉलेज पहाड़ी में आयोजित की गई। जिसमें लगभग 16 ऐजेण्डा बिन्दुओं पर प्रधानाध्यापकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इन 16 ऐजेण्डा बिन्दुओं में मुख्य रूप से नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज-2, निपुण आकलन रिपोर्ट कार्ड, होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड, शारदा कार्यक्रम, स्कूल चलो अभियान, मध्याह्न भोजन वितरण योजना तथा निपुण भारत मिशन इत्यादि विभागीय कार्यों मे प्रगति की विद्यालयवार समीक्षा की गई द्य कुछ प्रधानाध्यापकों द्वारा विभागीय कार्य करने में आने वाली समस्याएं भी साझा की गई। जिनका निस्तारण बैठक में उपस्थित अकादमिक टीम द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने के निर्देश दिए गए। ए.आर.पी. आलोक कुमार साहू ने निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पोर्टल से निपुण आकलन रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करने तथा बच्चों को वितरित किए जाने का अनुरोध किया गया। शिक्षक दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत ड्रॉप आउट बच्चों के चिन्हांकन तथा नामांकन के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक में एआरपी आलोक कुमार साहू, प्रधानाध्यापक सर्वजीत सिंह, अशोक त्रिपाठी, अमित कुमार पाण्डेय, शिक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, रामनारायण साहू आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाऐ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0