चित्रकूट : पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की...

Jun 10, 2024 - 01:41
Jun 10, 2024 - 01:43
 0  1
चित्रकूट : पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट(संवाददाता)। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में भरतकूप पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बीती 7-8 जून की रात्रि में थाना भरतकूप अन्तर्गत ग्राम रौली कल्याणपुर में 12 बजे के बाद डीजे बजाने की शिकायत पर डीजे बजाने से रोकने पर रौली कल्यणपुर के ग्राम वासियों एवं उनके रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना भरतकूप में आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। भरतकूप पुलिस द्वारा मुकदमें के नामजद मनोज कुमार, नीरज, रोहित निवासीगण मनकी पुरवा, सर्वेश निवासी महोखर वाइपास थाना जमालपुर, राजरानी निवासी मनीपुर थाना गिरवां जनपद बाँदा, पानकुमारी निवासी लुहिया, इन्दू प्रसाद, सुशील, नीलम, सुल्ता, सन्तोषी, साधन निवासीगण रौली कल्याणपुर व महेश निवासी ल्यौझा थाना भरतकूप को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक रामकुमार, आरक्षी विजय, अखिलेश तोमर, शिवम मिश्रा, नरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, महिला आरक्षी दीपिका, शिखा आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0