बुलंदशहर में कार पुलिया से टकराई, आग लगने से पांच लोग जिंदा जले, एक किशोरी गंभीर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। मृतक दिल्ली लौट रहे थे।

Jun 18, 2025 - 20:12
Jun 18, 2025 - 20:12
 0  8
बुलंदशहर में कार पुलिया से टकराई, आग लगने से पांच लोग जिंदा जले, एक किशोरी गंभीर

बुलंदशहर, 18 जून (हि.स.)।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार सभी लोग बदायूं जिले के सहसवान से एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वह पुलिया से जा टकराई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • तनवीज अहमद (24) पुत्र तनवीर अहमद

  • मोमिना (22) पुत्री तनवीर अहमद

  • जुबेर अली (25)

  • निदा (20)

  • जैनुल (2 वर्ष), जुबेर अली की पुत्री

इन पांचों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी किशोरी गुलनाज (17) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि अभी तक हादसे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी और चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस घटना की हर पहलु से जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

लेखक:- दीपक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0