चित्रकूट के गौरव बने बृजेश त्रिपाठी, सर्वोच्च करदाता के रूप में सम्मानित

जनपद चित्रकूट के प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रिया मसाला इंडस्ट्री के निदेशक बृजेश त्रिपाठी को जनपद का सर्वोच्च...

Jun 30, 2025 - 12:13
Jun 30, 2025 - 12:41
 0  68
चित्रकूट के गौरव बने बृजेश त्रिपाठी, सर्वोच्च करदाता के रूप में सम्मानित

भामाशाह पुरस्कार से जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, प्रिया मसाला इंडस्ट्री बनी पहचान

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रिया मसाला इंडस्ट्री के निदेशक बृजेश त्रिपाठी को जनपद का सर्वोच्च करदाता घोषित करते हुए भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वाणिज्य कर विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस 2025 के अवसर पर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने श्री त्रिपाठी को सम्मानित करते हुए कहा कि, "बृजेश त्रिपाठी जैसे ईमानदार और प्रतिबद्ध उद्यमी जनपद के लिए प्रेरणा हैं। यदि और उद्यमी इसी तरह आगे आएं, तो चित्रकूट में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।"

यह भी पढ़े : उप्र के 41 जिलों में सोमवार को अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

प्रिया मसाला इंडस्ट्री, जिसे बृजेश त्रिपाठी ने 15 वर्ष पूर्व एक छोटी इकाई के रूप में शुरू किया था, आज जनपद की शीर्षस्थ ब्रांड बन चुकी है। उनके प्रयासों से न केवल स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, बल्कि अनेक लोगों को रोज़गार भी मिला है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा, "बृजेश त्रिपाठी की सादगी, मिलनसारिता और कर्तव्यनिष्ठा जनपद के युवाओं को प्रेरणा देती है। उनका यह सम्मान सम्पूर्ण चित्रकूट के लिए गर्व की बात है।"

वहीं कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि “प्रिया मसाला” आज जनपद का एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। यह श्री त्रिपाठी की मेहनत और दूरदृष्टि का परिणाम है।

डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विक्रम अजीत ने कहा कि बृजेश त्रिपाठी ईमानदारी से समय पर जीएसटी अदा करते हैं और सामाजिक दायित्वों को भी गंभीरता से निभाते हैं। यही कारण है कि उन्हें सर्वोच्च करदाता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा : गौसेवा आयोग अध्यक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी खाई में गिरी

बृजेश त्रिपाठी न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। बीमारी, आपदा या आपातकाल की स्थिति में वह जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आगजनी से पीड़ित परिवारों से लेकर उपचार के लिए संघर्ष कर रहे मरीजों तक—हर किसी की सहायता हेतु वह अपने स्तर से निरंतर प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सुनील द्विवेदी, शिवपूजन गुप्ता, ओम केसरवानी, सतीश मिश्रा, अरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे और बृजेश त्रिपाठी को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0