चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन संपन्न
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में दोनो विधानसभाओं का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया...
भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हर बूथ पर सशक्त : इन्द्रपाल
हर कार्यकर्ता प्रवास का स्वभाव बनाए : लवलेश
चित्रकूट। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में दोनो विधानसभाओं का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया।
बूथ सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव करवरिया तथा मानिकपुर विधानसभा में पूर्व विधायक आनंद शुक्ल एवं पुष्पराज सिंह रहे। दोनो सम्मेलन में विशेष रूप से पूर्व सांसद आरके पटेल, भैरो प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, देव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, अंजू बर्मा, आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे। चित्रकूट विधानसभा का बूथ सम्मेलन आनंद रिसार्ट तथा मानिकपुर विधानसभा का सम्मेलन मन्दाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इन्द्रपाल पटेल ने कहा कि भाजपा हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं के कारण सशक्त है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रणम्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बन रहा है। सभी कार्यकर्ता स्वच्छता से लेकर स्वदेशी तक का आग्रह करें। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता व हर कार्यकर्ता के लिए कार्य की नीति पर भाजपा काम करती है। विधानसभा मानिकपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लवलेश सिंह ने कहा कि सबको झूंठ प्रपंच के आधार पर नैरेटिव गढ़ने वाली सोरेस फंडेड गैंग्स के विरूद्ध तथ्य रखकर उन्हें निरूत्तर करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबको क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हर बूथ पर भाजपा को सशक्त बनाना है। सभी कार्यकर्ता सहभागी योगदान से सभी अभियानों के लक्ष्य व उद्देश्य पूर्ण करें। सम्मेलन में सभी मंडलों के अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
