भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल संकल्प यात्रा निकालकर मनाया अटल जी का जन्मदिन
बांदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा..
 
                                बांदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा अटल संकल्प बाइक रैली निकाली गई ।इसके बाद जिला पंचायत परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद आरके सिंह पटेल ने नमन किया।
यह भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, लगेगा नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को चारों विधानसभा क्षेत्र में अटल संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल भी अटल संकल्प बाइक रैली में शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जिला पंचायत पहुंची जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर विधायक और सांसद ने माल्यार्पण किया।
 
इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों ने सक्रियता से सहभागिता की।
यह भी पढ़ें - कानपुर इत्र कारोबारी से मिली 150 करोड़ की नकदी, अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी
यह भी पढ़ें - देश में तेजी से पैर पसारने लगा ओमिक्रॉन, देश में कुल 415 मरीज, जानें किस राज्य में कितने मरीज
इसी तरह सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई अटल संकल्प यात्रा के दौरान लोगों का भारी जनसमर्थन मिला। इस दौरान हमने भी भाजपा की दोबारा सरकार बनने के लिए जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।वही नरैनी विधानसभा क्षेत्र में नवनीत गुप्ता, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में विवेक त्रिपाठी और बबेरू विधानसभा में इंद्रेश द्विवेदी द्वारा बाइक रैली का नेतृत्व किया गया जबकि बांदा विधानसभा में शशांक सिंह परमार ने बाइक रैली का नेतृत्व किया।
 
यह भी पढ़ें - बांदा में शुरू हुई नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में पहले दिन 21 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            