गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्राएं, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया सहभागिता
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र...
बाँदा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कलश वंदन यात्राओं का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इन यात्राओं में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सहभागिता की।
खुरहंड, छिंबाव, नाई, मकरी, सिकलोढ़ी, बिसंडा, पवई, बिलगांव, तिंदवारा, बड़ोखर, पैगंबरपुर, गिरवां, अर्जुनाह एवं शिवहद समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने कलश वंदन यात्रा निकाली। यात्राओं में मातृशक्ति, युवाओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण नजर आया।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने और राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प है। गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
विधायक ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है—“समरस समाज, सशक्त समाज और एकजुट समाज।”
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राज भवन उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष नायक, मंडल अध्यक्ष बिसंडा विनय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
