जल जीवन मिशन की समीक्षा : डीएम अमित आसेरी सख्त, पेयजल परियोजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
पाइपलाइन मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं और उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान सड़क चौड़ीकरण से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन एवं गृह जल संयोजनों की मरम्मत, सीडब्ल्यूआर (CWR) परिसरों में लो-वोल्टेज और निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सीसी रोड व नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षति, पूर्ण योजनाओं के जल संस्थान को हस्तांतरण तथा जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदारों के साथ समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) को पुराने नलकूपों के हस्तांतरण संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को सभी सीडब्ल्यूआर परिसरों में पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लो-वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं एलएंडटी, एनसीसी और ईगल इंडिया इंफ्रा लिमिटेड को पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर सकारात्मक जन-फीडबैक सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
