रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

जनपद बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र की पीड़ित बालिका की माता श्रीमती मनीषा देवी को शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला...

Jun 21, 2025 - 18:00
Jun 21, 2025 - 18:04
 0  21
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

जनपद बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र की पीड़ित बालिका की माता श्रीमती मनीषा देवी को शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता धारा 103 बी.एन.एस. एवं धारा 6 पास्को एक्ट के तहत दर्ज गंभीर अपराध की क्षतिपूर्ति स्वरूप दी गई।

यह भी पढ़े : डीएवी इंटर कॉलेज, बांदा में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कलेक्ट्रेट सभागार, बांदा में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रामकेश निषाद तथा जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा द्वारा संयुक्त रूप से चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बाँदा : चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के दिये निर्देश

सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने और न्याय प्रक्रिया में समर्थन देने हेतु दी गई है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

राज्य सरकार बाल अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और पीड़ितों के पुनर्वास हेतु प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0